गुरुवार रात एक तेजगति कार चालक ने आतंक मचाते भंडारी ब्रिज पर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वही कार सवार युवक को भी चोट आई है । पुलिस ने दोनो गाडियां जब्त कर जांच शुरू कर दी है ।
घटना भंडारी ब्रिज की है । यहाँ देर रात डीआरपी लाइन की तरफ से जा रही कार ने परदेशीपुरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और कार भी रेलिंग से टकरा गई । हादसे में कार सवार और बाइक सवार दोनो घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । जहा बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है ।
मामले में पुलिस ने कार के चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
