जिला प्रशासन की टीम लगातार इंदौर में नकली बायोडीजल बनाने वाले यूनिटों पर लगातार छपेमार करवाई करती नजर आ रही है । इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन की टीम ने खंडवा रोड स्थित गोल्डन पंप के पास बने एक यार्ड पर छापे मार कार्रवाई की जहां से 10 हज़ार लीटर बायोडीजल जप्त किया है। छापेमार कार्रवाई करने पहुचे जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर को शिकायत मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन टीम ने छापे मार कार्रवाई की है । खंडवा रोड स्थित गोल्डन पेट्रोल पंप के पास में ही यार्ड बना हुआ है। जिसके अंदर बायोडीजल बनाने का यूनिट लगा हुआ है। यही से बायोडीजल को छोटे टैंकरों द्वारा सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर एक इंडियन ऑयल का टैंकर भी खड़ा मिला है। पूरे मामले की फिलहाल बारीकी से जांच की जा रही है। बायोडीजल का यूनिट पेट्रोल संचालक का है। या नहीं इस पर भी टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है । यूनिट संचालक राजू बग्गा से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल टीम ने बायोडीजल की यूनिट को सील कर जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है।
