तीसरी मंजिल से गिरा चार साल का बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम, मां से बोला गया था ये झूठ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • अचानक फिसल कर पड़ौसी की छत पर गिर गया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और आर्यन को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। करीब सात घंटे उपचार के बाद आर्यन की मौत हो गई।
  • 7 घंटे उसका इलाज चला और आखिर में उसने दम तोड़ दिया।

साल के बच्चे की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाया है। शव घर ले जाने तक बच्चे की मां को बताया कि वह अभी जिंदा है। उसका आइसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस जांच भी कर रही है। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित सांवरिया नगर की है। ललितपुर (यूपी) निवासी रामस्वरुप का 4 साल का बेटा आर्यन बड़ी बहन के साथ तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। अचानक फिसल कर पड़ौसी की छत पर गिर गया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और आर्यन को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। करीब सात घंटे उपचार के बाद आर्यन की मौत हो गई।

रामस्वरुप डिस्पोजल बनाने के कारखाना में नौकरी करते है। बेटे की मौत होने के बाद भी रिश्तेदारों ने उनसे कहा कि अभी उपचार चल रहा है। उसकी मां से कहा कि डाक्टर ने ग्वालियर ले जाने की सलाह दी है।

आर्यन की मां व अन्य रिश्तेदारों को पहले ही ललितपुर रवाना कर दिया। सुबह शव को पीएम के लिए ले जाया गया तो रामस्वरुप के पैरों के नीचे से जमीन सरक गई। वह फूटफूट कर रोने लगा। स्वजन ने कहा कि आर्यन को समय पर उपचार नहीं मिला। तीन निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन सब रैफर करते गए।

Exit mobile version