इंटेलिजेंस यूनिट ने एयरपोर्ट से सोना तस्करों को पकड़ा, फर्जी वोटर आइडी कार्ड से कर रहे थे यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • टीआइ राजेश साहू के मुताबिक दोनों आरोपित सोना की तस्करी करते हैं। आरोपित चेन्नई से सोना लेने गए थे,

इंदौर। डीआरआइ की इंटेलिजेंस यूनिट ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी वोटर आइडी कार्ड से यात्रा कर रहे थे। आरोपितों ने सोना तस्करी के लिए अलग-अलग नामों से वोटर आइडी कार्ड बनाए थे। एरोड्रम थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। सोना सप्लाई करने वाले माफिया की भी तलाश जारी है।
ल‍िख‍ित श‍िकायत थी

एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक डीआरआइ की जोनल यूनिट (इंटेलिजेंस) के अधिकारी हरिशंकर गुर्जर ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। गुर्जर ने पुलिस को बताया कि इंटेलिजेंस को खबर मिली थी कि दो तस्कर चेन्नई से आ रहे विमान (6ई489) से सोना लेकर आने वाले हैं।

दो संदेहियों को पकड़ा गया
बुधवार रात करीब 10 बजे जैसे ही विमान देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, टीम ने यात्रियों को जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो संदेहियों को पकड़ा तो उन्होंने मोहम्मद नदीम और आमिर खान नाम बताए।

दो आइडी कार्ड मिले
तलाशी लेने पर आमिर खान नाम बताने वाले के पास से दो आइडी कार्ड मिले। एक पर मोहम्मद आमिर खान निवासी खिजरासी कुलीचरण धौलाना हापुड़ और दूसरे पर अनिकेत शर्मा निवासी मैथला हसनपुर बुलंदशहर लिखा हुआ था।

- Advertisement -

यह लिखा था कार्ड में
मोहम्मद नदीम के पास मिले कार्ड में मोहम्मद नदीम निवासी राजीव गांधीनगर मुस्तराबाद दिल्ली लिखा हुआ था। पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम ने सख्ती की तो आमिर खान नाम बताने वाले शख्श का असली नाम जाकिर खान निवासी अबुल फजल एन्क्लेव जामिया नगर ओखला और नदीम का असली नाम मोहम्मद उमर निवासी ओखला दिल्ली पाया गया।

दोनों सोना तस्‍कर निकले
टीआइ राजेश साहू के मुताबिक दोनों आरोपित सोना की तस्करी करते हैं। आरोपित चेन्नई से सोना लेने गए थे, लेकिन मास्टर माइंड फखरुद्दीन ने सोना नहीं दिया। आरोपित दिल्ली जाते इसके पूर्व इंटेलिजेंस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपितों का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

Exit mobile version