इंदौर के राजेन्द्र नगर में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के खास समर्थक अमन पटवारी और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस ने इस मामले मंे एफआईआर दर्ज की है।
राजेन्द्र पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विशेष पुत्र रजनेश पटवारी निवासी बिजलपुर की शिकायत पर पुलिस ने अमन पटवारी,पकंज चौधरी,रोहित हारोड़ निवासी माली चौकी बिजलपुर पर मारपीट का केस दर्ज किया है। विशेष पटवारी ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया है कि वह आईपीएस कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसके पास सोमवार को अमन पटवारी का कॉल आया और पूछा कि वह कहां है। अमन से गेट पर खड़े होने की बात कही। तब उसने कहां कि वही रूक आता हूं। इसके बाद अमन बाकि साथियों के साथ आया और कहां कि बहुत नेतागिरी कर रहा है। इसके बाद अपशब्द कहे। उन्हें रोका तो अमन ने पकंज की कार से डंडा निकाला ओर मारने लगा। जिसमें चोट आई है। इसके बाद तीनों ने धमकी दी कि नेतागिरी करते हुए दिखा तो जान से खत्म कर देगे।
वही दूसरी ओर से रोहित ने वीरेन्द्र रघुवंशी,विशेष पटवारी और उज्जवल पटेल पर मारपीट का केस दर्ज किया है। रोहित ने बताया कि वह आईपीएस कॉलेज में एडमिशन के लिये गया। तब वहां पर अमन पटवारी के साथ वीरेन्द्र रघुवंशी मारपीट कर रहा था। तब वीरेन्द्र को समझाते हुए दूर करने की कोशिश की। इस दौरान विशेष ने डंडे से मारपीट कर दी। पंकज ने इस दौरान बचाव करने लगा तो विशेष ने डंडे से उसे भी मारा। इस दौरान आरोपी वहां से धमकी देकर चले गए। मौके पर मौजूद अन्य छात्रो ने हमारा बचाव किया।
