इंदौर क्राइम: भंवरकुआं क्षेत्र में पकड़े चोरी के 294 मोबाइल, भेजे जा रहे थे विदेश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर चोरी के मोबाइल तस्करी का एक बड़ा हब बन चुका है। इसमें इंदौर के अलावा मुंबई और दिल्ली के भी व्यापारी शामिल हो सकते हैं। ताजा मामले में जब्त किए मोबाइल भी भेजने की तैयारी में था, लेकिन इसके पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम ने जब्त कर लिए।
आरोपी 60 मोबाइल भेज चुका है नेपाल
पूर्व में भी साथी से जब्त किए थे मोबाइल
यह मोबाइल चोरों से संपर्क कर खरीदे थे।
इंदौर। शहर में चोरी के मोबाइल को विदेश में भेजे जा रहे हैं। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार रात एक घर में दबिश दी, जहां से चोरी के 294 मोबाइल जब्त किए। इन मोबाइलों को नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक संदीप कश्यप पुत्र रामचंद्र (32) निवासी प्रभु नगर के पास से मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह बेरोजगार था। जितेंद्र उर्फ जानी वासवानी ने उसे मोबाइल की डिलीवरी कार्य करने का बोलकर अच्छी सैलरी देने का वादा कर नौकरी पर रखा था।
संदीप मोबाइल इंदौर से नेपाल डिलीवरी का कार्य करता था। पूर्व में जानी के कहने पर 60 मोबाइल नेपाल में भेज कर चुका है। बता दें कि आरोपित का साथी जानी पूर्व में भी चोरी के मोबाइल खरीदी–बिक्री प्रकरण में रावजीबाजार एवं क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में जेल जा चुका है। पूर्व में इससे करोड़ों रुपये कीमत के सैकड़ों मोबाइल जब्त किए गए थे।
बदल दिए थे आईएमईआई नंबर
बताया जा रहा है कि आरोपित ने यह मोबाइल चोरों से संपर्क कर खरीदे थे। जानी चोरी के मोबाइल को इंदौर के अलावा अन्य राज्यों से भी मंगवाता था और इनके आईएमईआई नंबर बदलकर उन्हें अन्य देश में भेजने का काम करता था।

TAGGED:
Exit mobile version