हिंदू जागरण मंच के सुमित हार्डिया ने उतरवाई ड्रेस
इंदौर।ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी ऐप जोमटो ने अपने फ़ूड डिलीवरी पार्टनर्स को आज 25 दिसंबर को विशेष वेश भूषा में खाने की डिलीवरी करने के लिए निर्देश दिए है शहर भर में जगह जगह आज ज़ोमेटो के डिलीवरी बॉय सांता क्लॉज़ की ड्रेस पहन के घुम रहे थे उसी पर आपत्ति लेते हुए हिंदू संगठन के सुमित हार्डिया ने आज सुबह भँवरकुआ क्षेत्र में सांता क्लॉज़ की ड्रेस पहने डिलीवरी बॉय की ड्रेस उतरवाई और समझाईश दी की हिंदू त्योहारों पर क्यों भगवा पहन कर नहीं जाते हो? यह ग़लत संदेश लोगो के घर घर जाकर मत दीजिए।यह सब सुन फ़ूड डिलीवरी बॉय ने हार्डिया से कहा कि अगर में ये ड्रेस उतारूँगा तो मेरी नौकरी चली जाएगी। इससे ये दर्शाता है कि किस हद तक ज़ोमेटो ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स पर दबाव बना रखा है। अंततः उसे ड्रेस उतारनी पड़ी।
