*खजराना गणेश मंदिर में महिला ने मचाया जमकर हंगामा–पुलिस कर्मी की कालर पकड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज खजराना गणेश मंदिर में लगभग 12:00 बजे एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। इससे कई भक्त डरकर भागने लगे। महिला ने वहां मौजूद खजराना थाने के आरक्षक के कालर पड़कर मारपीट का प्रयास किया। कई भक्तों ने महिला को पकड़ा। बाद में खजराना गणेश मंदिर की महिला गार्डों ने हिम्मत दिखाते हुए उक्त महिला को कंट्रोल किया और इस महिला को भीड़ से बाहर ले गए। महिला गार्ड भावना कौशल ने बताया कि उक्त महिला अजय नामक गार्डन के 2 बच्चों को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। जिसका गार्ड ने विरोध किया और पुलिस को सूचित किया। जो पुलिस कर्मी वहां पहुंचा उसके साथ भी महिला ने बदसलूकी की।

Exit mobile version