चेकिंग अभियान, तीन स्कूली वाहन किए जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की चेकिंग की। सोमवार को दिनभर चले अभियान में 50 से ज्यादा वाहनों की चेकिंग की। साथ ही 3 वाहन जब्त किए। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है, जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज देखे जा रहे हैं। बच्चों, पालकों से चालक व परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। 3 स्कूली वाहन वैन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाए गए। बच्चों को स्कूल सुरक्षित छोड़ने के बाद इन्हें जब्त किया गया। साथ ही बसों के खिलाफ भी चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों से अधिक किराया लेने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने और ओवरलोडिंग करने वाली 5 बसों से 55 हजार रुपए जुर्माना वसूला।

Exit mobile version