इंदौर की चोइथराम मंडी से लहसुन के कट्‌टे चोरी:चद्दर उखाड़कर घुसे बदमाशों ने हम्माल से की मारपीट, नकदी-मोबाइल भी ले भागे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की चोइथराम मंडी से एक व्यापारी की दुकान से लहसुन के कट्टे चोरी हो गए। शनिवार रात 3 बदमाश दुकान पर लगे चद्दर के शेड को हटाकर अंदर घुसे। पहले उन्होंने दुकान में सो रहे हम्माल की पिटाई की। फिर हाथ-पैर बांधकर लहसुन के कट्‌टे, नकदी और 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना चोइथराम मंडी स्थित महेंद्र कुमार एंड संस की दुकान नंबर 87 की है। राजेंद्र नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दुकान के हम्माल कमल ने बताया-
शनिवार रात करीब 2 बजे कुछ आवाजें आई। देखा तो दुकान में 3 के बदमाश घुसे थे। रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट पहले मारपीट की। फिर मुंह और हाथ पैर गमछे से बांध दिए। वे मेरे पास रखे 5 हजार रुपए, मोबाइल और लहसुन के 5 कट्‌टे चुराकर ले गए। सुबह 6 बजे मंडी खुलने के बाद दुकान मालिक और अन्य लोगों पहुंचे तब पुलिस को सूचना दी। ।

TAGGED:
Exit mobile version