इंदौर। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई में लिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपित क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपित वंदना और प्रिया है। पुलिस ने दोनों को परदेशीपुरा से गांजा के साथ पकड़ा है। महिलाओं ने गांजा कहां से खरीदा इस संबंध में पूछताछ चल रही है।
