रंगपंचमी पर गोबर फेंकने की बात को लेकर पीड़ित गुरुवार को आरोपितों को समझाने गए तो उन पर हमला हो गया।
इंदौर। रंगपंचमी पर हुई मामूली कहासुनी गुरुवार को जानलेवा हमले में बदल गई। समझाइश देने आए तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मल्हारगंज थाना अंतर्गत हुकमचंद कालोनी की है।
23 वर्षीय प्रियांशु चतुर्वेदी की शिकायत पर आरोपित विकास शेखावत, अप्पू व एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रियांशु के मुताबिक, आरोपितों ने रंगपंचमी पर गोबर फेंका था। गुरुवार को दोस्त गगन, आशुतोष के साथ समझाने गए तो तीनों पर चाकू से हमला कर दिया।
