खजराना पुलिस ने एक फर्जी लूट का खुलासा किया मारपीट करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

खजराना पुलिस ने एक फर्जी लूट का खुलासा किया है। जिस फरियादी ने लूट की शिकायत की थी, जबकी उससे मारपीट हुई थी पुलिस ने मारपीट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है

28 अप्रैल को कारोबारी नीतेश सिंह ने बदमाशों द्वारा मारपीट कर कार फोड़ने और सोने की चेन व 50 हजार लूटने की रिपोर्ट की थी। जांच की तो पता चला लूट हुई ही नहीं। नीतेश ने एक रैपिडो राइड बुक करने के लिए नंबर डायल किया था जिसमें एक महिला का फोटो था। फोटो देख नीतेश ने महिला को तड़के चार बजे फ़ोन किया था महिला के बेटे ने फोन उठाया तो काल करने वाले ने महिला के संदर्भ में अपशब्द कहना शुरू कर दिया बेटे को बुरा लगा तो उसने सबक सिखाने के लिए मां बनकर लड़की की आवाज में बुकिंग करने वाले से बात की और पांच दोस्तों के साथ उसके पास पहुँच कर मारपीट कर कर दी थी नितेश ने परिवार के दबाव में आकर झूटी लूट की रिपोर्ट लिखवा दि थी टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने घटना स्थल से 15 किमी की रेंज में लगे सभी कैमरे खंगाले। पीटने आए युवकों के साथ नेक्सन कार भी आना पता चला। जिसके बाद पुलिस ने प्रथम, मन बंसारी, मंत्र जायसवाल, अथर्व शर्मा , समीर शर्मा को पकड़ा था पूछताछ में पकड़ाए युवाकों ने पूरी घटना पुलिस को बता दी थी

Exit mobile version