सम्मोहन क्रिया कर ठगी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को अन्नपूर्णा पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी इलाज के नाम पर भवानीपुर कॉलोनी के रहने वाले बर्तन व्यापारी के घर से साढ़े तीन लाख रुपए ले गए थे। यह गैंग महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में इसी तरह से धोखाधड़ी कर चुकी है
घटना बुधवार को सुबह 10 बजे भवानीपुर कालोनी में बर्तन व्यापारी मधुसूदन गोयल के यहां हुई थी। वह दो दिन पहले वे पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे, तभी एक आरोपी ने पास आकर उन्हें कमर में बेल्ट बंधा देख तकलीफ दूर करने का बोला था। बदमाश ने एक डॉक्टर का मोबाइल नम्बर भी व्यापारी को दिया था। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो तीनों आरोपी कार से व्यापरी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी व बेटे को संमोहित कर घर से साढ़े तीन लाख रुपए चुरा ले गए थे पकड़ाए बदमाशों के नाम जगदीश मदारी, शामू मदारी और काजू मदारी है तीनों पाली मारवाड, ग्राम जावली राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में कबूला कि वे इलाज के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। आरोपियों द्वारा बर्तन व्यापारी के यहां से लूटे गए 3.50 लाख रुपए आपस में बांट लिए थे। जो पुलिस ने पूरे रिकवर किए हैं। इस गैंग ने मुंबई में 73 साल की महिला से भी इलाज के नाम पर ठगी की थी। वहीं महाराष्ट्र के पंडरी में सफेद दाग के इलाज के नाम पर एक युवक से 1 लाख ठगे थे। इनका तेलंगाना में भी नेटवर्क है। मप्र में भी ठगी का जाल बिछा रहे थे। गुजरात में भी बदमाश कई वार्डतें कर चुके है
