खजराना थाने के पुलिसकर्मियों से मारपीट:चैकिंग के दौरान दिव्यांग ने वर्दी फाड़ी, दो साथी बाइक सहित छोड़कर भागे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


खजराना इलाके में चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में दिव्यांग सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। दिव्यांग ने एएसआई की वर्दी के बटन तोड़ दिए थे । पुलिस ने इस मामले में दिव्यांग को हिरासत में लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई गंगा कनासे की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीण, विक्की उर्फ भंगार और मनीष के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया है। गंगाराम कनासे ने बताया कि वह एसआई सुरेश बुनकर, आरक्षक जीवन, पवन, आशु के साथ रोबोट चौराहा, वेलोसिटी के यहां ड्यूटी कर रहा था। यहां पर बाइक नंबर MP09NW5206 पर तीन लड़के निकले। उन्हें सिपाही जीवन ने रोका। बाइक विक्की चला रहा था। उसे ब्रिथ एनेलाइजर से चैकिंग कराने के लिए कहा तो विक्की ने धमकाया कि तुम चैकिंग करने वाले कौन होते हो। इसके बाद अपशब्द कहे। बीच में दिव्यांग प्रवीण वर्मा बैठा था। उसने अपशब्द कहते हुए कहा कि गाड़ी क्यों रोक रहे हो। गुस्सा में उसने गंगा कनासे की वर्दी पकड़ ली और खींचा। इससे ऊपर के दो बटन टूट गए। फिर मारपीट करने लगा। बाद में तीसरा साथी मनीष गाड़ी से उतरा और उसने भी विवाद किया। वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। इस दौरान तीनों ने भागने की कोशिश की। प्रवीण दिव्यांग होने के चलते गाड़ी सहित वहीं गिर गया। उसके दोनों दोस्त बाइक छोड़कर वहां से भाग गए। बाद में आरक्षक बाइक सहित प्रवीण को लेकर थाने तक पहुंचे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

TAGGED:
Exit mobile version