चोरों के हौसले बुलंद है। अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए बदमाश सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाश विक्रम सिंह निवासी श्रीनाथ गोल्ड के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए। घर वाले बाहर गए हुए थे। चोरी की सूचना पड़ोसी ने दी। मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
इसी तरह लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार फरियादी सोनिया राज सूद उम्र 66 साल के हरेकृष्ण विहार स्थित घर में बदमाश घुसे। घर का ताला तोड़कर बदमाश एक टीवी, एक आरओ, दो कुर्सियां, पेंटिंग्स, तीन गोल्डन लेम्प सेट्स और अन्य घरेलू इस्तेमाली सामान चुरा ले गए।
