क्राइम ब्रांच ने शातिर व इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो शातिर वाहन चोर है हीरानगर पुलिस उसे पिछले 5 साल से तलाश रही थी। उसके ऊपर 10,000 का इनाम भी था क्राइम ब्राच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम सद्दाम उर्फ शादाब पिता अनवर अली शाह निवासी ग्राम कसाईपुरा लंगापूरा ताजपुर रोड बिलाल मस्जिद के सामने आष्टा जिला सीहोर है सद्दाम पेशेवर चोर है पूरी गैंग ऑर्गेनाइज्ड करता है कई कारें चोरी कर गुजरात व अन्य जगह उसने बेची है उसके साथी गुजरात की अलग-अलग जेल में बंद है हीरानगर थाने में उसके खिलाफ 5 साल पहले प्रकरण दर्ज हुआ था तभी से उसकी तलाश थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था क्राइम ब्रांच को उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिली जिसके बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया है उस पर 10000 का इनाम था उससे पूछताछ जारी हैबताया जा रहा है की कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश है

Exit mobile version