इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव आज 4495 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष सहित कार्यकारणी का भाग्य आज मतदान के द्वारा रात तक तय हो जाएगा। बुद्धिजीवी वर्ग कहे जाने वाले अधिवक्ताओं के इस चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शांतिपूर्ण रूप से मतदान हो रहे है।

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया की इंदौर अभिभाषक संघ के इस वार्षिक चुनाव 2024 – 25 के लिए 4 हजार 495 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने कहा की सुबह से अच्छा मतदान हो रहा है, शत प्रतिशत मतदान हो इसको लेकर मतदाताओं के लिए सुविधाजनक वोटिंग प्रक्रिया जारी है। मुख्य चुनाव अधिकारी की माने तो मतदान होने के बाद से ही मत करना की प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा की जाएगी। आपको बता दे की इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए इस बार घमासान देखने को मिल रहा है पांच अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित आदि पदों के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Exit mobile version