क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:सिकलीगर से खेत में छिपाकर रखे 6 कट्टे जब्त, अब तक 100 से ज्यादा बेच चुका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चार दिन पहले पकड़ाए सिकलीगर के खेत से क्राइम ब्रांच ने 6 हथियार जब्त किए हैं। इससे अब तक 8 हथियार बरामद हो चुके हैं। आरोपी ने कबूला कि वह अब तक सौ से ज्यादा कट्टे बेच चुका है।क्राइम ब्रांच के एडि. डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी गुरुबचन सिंह बडोले (52) निवासी ग्राम धूलकोट (खरगोन) के घर के पास खेत से 12 बोर के 4 देशी कट्टे, 32 बोर की 2 देशी पिस्टल जब्त की है।

कुछ दिन पहले सीकर जिले के बदमाश जितेंद्र से एक पिस्टल मिली थी। पिस्टल लेकर वह राजस्थान जा रहा था। उसने कबूला कि वह खरगोन जिले के गुरुवचन से अवैध हथियार खरीदकर लाया है। इसके बाद दबिश देकर गुरुवचन को पकड़ा था। तब उसके दो कट्टे बरामद हुए थे। रिमांड पर पूछताछ में उसने बुधवार को 6 कट्टे और बरामद करवाए।

एक दिन में दो कट्टे बना लेताा है आरोपी
आरोपी देशी कट्टे और पिस्टल बनाने में माहिर है। इसे एक कट्टा बनाने में मात्र 3 से 4 घंटे लगते हैं। दिनभर में दो कट्टे बना लेता है। अच्छी क्वालिटी का कट्टा बनाने इसे 2500 रुपए की लागत आती है। दलालों के मार्फत इसे 10 से 15 हजार में बेच देते हैं। उसके खिलाफ दूसरे जिलों की पुलिस ने भी कार्रवाई की है। इसके बाद भी वह जेल से छूटने के बाद फिर से हथियार बनाने लगता है। जबकि उसकी जानकारी खरगोन पुलिस को भी है। उससे और पूछताछ जारी है।

Exit mobile version