कार की टक्कर से उछल कर गिरीं, फिर नहीं उठीं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | गांधी नगर इलाके में ही सुपर कॉरिडोर जाने वाले चौराहे पर भी रविवार रात 10.30 बजे एक और हादसा हो गया। इसमें अनिता (50) पति सुभाष यादव निवासी विद्यापैलेस की घटनास्थल पर मौत हो गई। अनिता के भाई ओपी यादव ने बताया कि रविवार को जीजा और बहन एक जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे थे। चौराहे पर रेड सिग्नल देख उन्होंने स्कूटर रोका तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, जिससे अनिता उछलकर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इलाज के दौरान सोमवार अलसुबह बहन ने दम तोड़ दिया। उधर, चालक कार लेकर भाग गया। हालांकि, लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version