इंदौर पुलिस अफसर बनकर राहगीरों को चपत लगाने वाले गिरोह ने एक वृद्धा को निशाना बनाया है जहाँ बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखाकर सोने का मंगलसूत्र और झुमके निकाल लिए। महिला घर पहुंची तो कागज की पूड्डियां मिली बेटे के साथ थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई है
घटना आजाद नगर थाना अंतर्गत मूसाखेड़ी क्षेत्र की है प्रोफेसर हीरालाल भाटिया द्वारा रिपोर्ट लिखवाई है। भाटिया के मुताबिक, 65 वर्षीय मां सुशीला सोमवार सुबह राम मंदिर की तरफ से आ रही थी। रास्ते में एक युवक मिला था। उसने मां को टोका और कहा कि चोरी और लूट की घटनाएं बहुत हो रही है। आप जेवर उतार लो। आरोपियों ने मंगलसूत्र और झुमके निकाले और एक रुमाल में लपेट कर दे दिए वृद्धा ने घर जाकर पोटली खोली तो उसमें कागज मिलें आरोपी के साथ एक बच्चा भी था पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। पुलिस को शक है घटना में कड़िया सांसी या इरानी गिरोह का हाथ है।
