इंदौर में लसूड़िया पुलिस ने एमटेक की छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया है आरोपियों ने छात्रा के नाम से अश्लील प्रोफाइल बना ली उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से 50 हजार रुपये मांग कर ब्लैकमेल किया गया डीसीपी के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि अनजान नंबरों से सुबह शाम मैसेज आते थे आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए उसने नजरअंदाज कर जवाब नहीं दिया बाद में उसको दोस्ती का प्रस्ताव आया तो छात्रा ने नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिए। कुछ दिनों बाद उसके नाम की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिए। छात्रा ने बात की तो आरोपियों ने आईडी डिलिट करने के बदले 50 हजार रुपये मांगे
