कंपनी के नाम पर फर्जी खाता खुलवाकर 34 लाख रुपये निकालने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कंपनी ने दूसरी फर्म को जारी किए थे चेक, आरोपित ने कंपनी के नाम से फर्जी खाते खुलवाकर रुपये निकाल लिए।
इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने उद्योगपति के अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है जो 34 लाख 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी में फरार था। आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, साउथ तुकोगंज निवासी विधेश सप्रे की शिकायत पर अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। सप्रे की टिगरिया बादशाह में इंडप्रो इंजीनियर्स के नाम से फर्म है। उन्होंने मुंबई की फर्म सोनालिका मेटल्स कार्पोरेशन से कच्चा माल खरीदा था। बदले में 34 लाख 37 हजार के दस चेक जारी किए थे। जितेंद्र ने जगजीवनगर (पाटनीपुरा) में फर्म के नाम से फर्जी खाता खुलवाया और चेकों के माध्यम से सारे रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सोमवार रात जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version