इंजीनियर के घर से आभूषण और बाइक चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। चोरों ने साफ्टवेयर इंजीनियर के घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर सोना-चांदी के आभूषण और घर में खड़ी बाइक चुरा ले गए। घटना महालक्ष्मी नगर (एमआर-04) में विपुल कुमार जैन के घर में हुई। विपुल 19 अप्रैल को पत्नी गुंजन के साथ शादी में गंजबासौदा गए थे। सोमवार को नौकरानी आरती बाई ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है। तत्काल परिचित राहुल को घर भेजा और रात को इंदौर आकर रिपोर्ट लिखवाई। विपुल के मुताबिक, चोर मां सुनीता के सोना-चांदी के आभूषण और बाइक(एमपी 09 एनबी 6199) ले गए।

Exit mobile version