एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 47 ग्राम ड्रग बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं तिलक नगर पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है जिसके पास से 47 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है

जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि तिलक नगर पुलिस को सूचना मिली थी की स्कीम नंबर 140 में एक युवक ड्रग्स की तस्करी के लिए आया हुआ है सूचना के बाद एक टीम गठित की गई और हुलिए के आधार पर एक तस्कर को पकड़ा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 47 ग्राम एमडीएमएं ड्रग्स पुलिस ने बरामद की नाम पता पूछने पर तस्कर ने अपना नाम शाहरुख मेव निवासी मंदसौर होना बताया जो मंदसौर से लाकर यहां तस्करी कर रहा था पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत लाखों रुपए बताई गई है वही मंदसौर से ड्रग्स कहां से आई है इसकी कड़ी जोड़ने में अब पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version