इंदौर में व्यापारी महिला की कार में तोड़फोड़:सीसीटीवी में कैद हुआ गैरेज संचालक; सर्विसिंग चार्ज के अलावा मांग रहा था एक्स्ट्रा रुपए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सदर बाजार में रहने वाली एक व्यापारी महिला की कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कार में तोड़फोड़ करने वाला एक सर्विस सेंटर का संचालक है। महिला ने वहां अपनी कार की सविर्सिंग कराई थी। रुपए देने के बाद भी संचालक और रुपए मांग रहा था।

इनकार करने पर आरोपी ने रात में आकर कार कांच फोड़ दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। इसके बाद व्यापारी महिला ने थाने जाकर केस दर्ज कराया।

सदर बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता जैन निवासी तिलक पथ की शिकायत पर पुलिस ने राकेश बुलानी निवासी प्रिंस यशवंत रोड, सिंधी धर्मशाला के खिलाफ कार में तोड़फोड़ करने और धमकाने का केस दर्ज किया है। सुनीता ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी कार नंबर MP09CT6024 बुलानी ऑटो मोबाइल पर सर्विस के लिए दिए थी। इस मामले में बुलानी को सविर्सिंग के तय रुपए भी दे दिए थे। लेकिन इसके बाद भी वह एक्स्ट्रा रुपए मांग रहा था। इनकार करने पर वह धमकियां देकर चला गया। 19 मई की रात डेढ़ बजे राकेश बुलानी ने आकर सड़क की पार्किंग में खड़ी कार के कांच फोड़ दिए। सुबह जब देखा तो फुटेज चेक किए। जिसमें राकेश आता हुआ दिखा। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद राकेश बुलानी को आरोपी बनाया है।

Exit mobile version