इंदौर में लगातार दूसरे दिन पारा 43 डिग्री रहा पार, 24 मई को शहर में लू चलने संभावना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सूरज की तल्खी जारी रही और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री ही दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

  • इंदौर लगातार दूसरे दिन पारा 43 डिग्री रहा पार
  • 24 मई को शहर में लू चलने संभावना
  • सूरज की तल्खी रहेगी जारी

इंदौर: सोमवार को लगातार दूसरे दिन सूरज की तल्खी जारी रही और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री ही दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सुबह से ही शहरवासियों को तपिश का अहसास हुआ। वही दोपहर में तेज धूप में घर से बाहर निकले लोग परेशान हुए। पिछले दो दिनों से शाम व देर रात तक गर्म हवाओं ने शहरवासियों को परेशान किया। शहर में ढाई से पौने तीन बजे के बीच अधिकतम तापमान अपने उच्च स्तर पर पहुंचा।

दिन में औसतन हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दोपहर में हल्के बादल भी छाए और विजय नगर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 24 मई को शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वही इस सीजन में पहली बार लू भी चलेगी।

एग्रीकल्चर कालेज परिसर में दर्ज हुआ 44.2 डिग्री तापमान
एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर सोमवार को अधिकतम तापमान पौने तीन बजे पारा 43.1 डिग्री पहुंचा। वही कृषि महाविद्यालय के तापमापी यंत्र पर में ढाई बजे अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। गौरतलब है कि कृषि महाविद्यालय परिसर में 44 डिग्री दर्ज किया गया था।

- Advertisement -
Exit mobile version