इंदौर में रिक्शा हटाने की बात पर चाकू चले कूलर व्यापारी और दो भाइयों पर किए वार, चार घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के नयापुरा इलाके में एक कूलर व्यापारी और उसके दो भाइयों पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कूलर व्यापारी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है।एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना नयापुरा की है। यहां मोहम्मद सिद्दीकी निवासी नयापुरा की कूलर की दुकान है। उनकी शिकायत पर नोमान, फरीद और अयान शेख के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मोहम्मद सिद्दीकी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सोमवार शाम अपनी दुकान पर भाई मोहम्मद उमर फारुख और भाई अब्दुल रहमान के साथ बैठा था।
तभी उनके यहां एक कस्टमर कूलर लेने आया। उसने कूलर ले जाने के लिये नजदीक के स्टैंड से ऑटो ड्राइवर अब्दुल मलिक को बुलाया। इसी दौरान बदमाश नोमान वहां पहुंचा और ऑटो हटाने के लिये कहने लगा। इस दौरान उसने ऑटो ड्राइवर को अपशब्द कहे।
रिक्शा वाले का बचाव करने कूलर की दुकान से दोनों भाई उमर और रहमान भी वहां पहुंचे। तभी नोमान के साथी फरीद और अयान मारपीट करने लगे। नोमान ने उमर को और फरीद ने रहमान को चाकू मार दिया।वहीं अयान ने कूलर के एंगल उठाए और उमर पर हमला किया।
ऑटो ड्राइवर अब्दुल मलिक को भी बुरी तरह पीटा। मारपीट और चाकूबाजी के बाद आरोपी मौके उसे आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस के बयान के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।

Exit mobile version