नौलखी मंदिर स्टेशन से विशाल कलश यात्रा भगवान जगन्नाथ के विग्रह लेकर आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नौलखी धाम बेतवा घाट पर होने वाले विशाल प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ कार्यक्रम को लेकर आज प्रथम दिन नौलखी मंदिर स्टेशन से विशाल कलश यात्रा भगवान जगन्नाथ के विग्रह लेकर आयोजन स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा में करीब 10,000 लोग शामिल हुए।जिस में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की थी। इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में करीब 1किलोमीटर लंबी लाइन कलश लेकर चल रही महिलाओं की दिखाई दी।शहर में जगह-जगह कलश यात्रा एवं श्री महंत राममनोहर दास जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ। ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।इस विशाल आयोजन को लेकर सिटी एवं देहात थाना की पुलिस को तैनात किया गया था। कलश यात्रा में शामिल हुए सभी भक्तजनों को भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। इसी के साथ ऑटो रिक्शा निशुल्क रूप से लोगों को गंतव्य तक छोड़ने के लिए व्यवस्था की गई। नौलखी धाम की महिमा ही ऐसी है कि भक्तों की संख्या का अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता। इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे ‌

Exit mobile version