इंदौर के परदेशीपुरा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव के सिर पर पत्थर से चोट के निशान मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। युवक पेशे से मजदूर है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक मालवा मिल के पास एनटीसी ग्रांउड शराब दुकान के पीछे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में युवक के सिर पर पत्थर से वार करने के निशान मिले हैं। उसके हाथ पर कमलेश नाम गुदा है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
