इंदौर में भीषण आग से शराब दुकान खाक:एमआर-11 स्थित दुकान में आग लगने के बाद सुनाई दिए धमाके

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बाइपास पर स्थित एक शराब दुकान में गुरुवार दोपहर भीषण आगजनी हो गई। आग में लाखों रुपए की शराब जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद कुछ धमाके भी सुनाई दिए। हालांकि धमाके क्यों हुए इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने के पहले ही पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। फायर बिग्रेड के मुताबिक एमआर-11 स्थित शराब दुकान में गुरुवार को आग लगने की सूचना मिली थी। 10 से ज्यादा टैंकर पानी डालकर आग पर काबू किया गया। इस घटना में किसी तरह की जन हानि नही हुई। आग लगने के कारण सड़क पर एक तरफ का ट्रैफिक कुछ देर के लिए बंद किया गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। आग लगते ही सभी कर्मचारी दुकान से बाहर आ गए थे।

Exit mobile version