इंदौर में भारी बारिश में हुए जल भराव पर शुरू हुई सियासत, एक संस्था का पार्षदों के लिए आयोजित की गई जल भराव प्रतियोगिता का पोस्टर हुआ वायरल, पोस्टर के अनुसार जिस पार्षद के वार्ड में जमा होगा सबसे ज़्यादा पानी संस्था उसको देगी 51 हज़ार रुपये का पुरस्कार
बीते सप्ताह हुई ज़ोरदार बारिश से शहर के कई चौराहों और सड़कों पर जल भराव हुआ था। जिसके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। जिसे लेकर शहर की एक संस्था द्वारा जल भराव प्रतियोगिता का पोस्टर वायरल किया गया। जिसमें सबसे ज़्यादा जल भराव होने वाले वार्ड के पार्षद को 51 हज़ार रुपये का पुरस्कार देने की बात कही है। वहीं निगम के जल विभाग के प्रभारी ने संस्था को नोटिस देने की बात कही।
सामाजिक संस्था के पोस्टर वायरल होने के बाद एमआईसी मेंबर और जल विभाग के प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने संस्था को नोटिस भेजने की बात भी कहीं। वहीं इस पोस्टर को लेकर निगम के नेता विपक्ष चिंटू चौकसे ने जल भराव को लेकर निगम को घेरा और निगम की गलती बताई।
