सत्तारूढ़ एनडीए ने आज राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा छू लिया, क्योंकि उच्च सदन के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के नौ और सहयोगी दलों के दो सदस्य निर्विरोध चुने गए. नौ सदस्यों के साथ, भाजपा की ताकत 96 हो गई है, जिससे उच्च सदन में एनडीए के सदस्यों की संख्या 112 हो गई है.
विधेयकों को पारित कराने में हाेगी आसानी
राज्यसभा में अब सत्तारूढ़ एनडीए की ताकत बढ़ गई है। एनडीए बीते एक दशक से राज्यसभा में मेजॉरिटी हासिल करने की कोशिशों में जुटा था। अब राज्यसभा में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्ष के दबाव से निपटने में मदद मिलेगी। एनडीए को विधेयकों को पारित करने में विपक्ष की रोका-टोकी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले कई बार राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों की वजह से विधेयकों को पारित करने में बीजेपी सरकार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था
