इंदौर में बैंक कर्मचारियों ने की धोखाधड़ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कर आरोपी की तलाश कर रही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रहवासियों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा गरीब हित ग्राहीयों के लिए शुरू की गई जनधन योजना के बैंक खातों में बैंक कर्मचारियों द्वारा ही हेरा फेरी करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है…।

दरअसल पूरा मामला यह है कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र के इतवारिया बाजार में स्थित बैंक मैं पिछले दिनों केंद्र सरकार की योजना के तहत जन धन योजना के तहत बैंक खाता खोले गए थे इन खातों में खोलते समय बैंक कर्मचारी वरुण और जुबेर नामक कर्मचारी द्वारा स्वयं के नंबर अपडेट कर दिए गए थे और इस नंबर के आधार पर वह लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन भी बैंक खाते में कर रहे थे जब इसकी जानकारी बैंक खातों के धारक हरि कृष्ण ऋतिक सिद्धार्थ और राजेश नामक व्यक्तियों को पता चली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और शिकायत की पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई और दोनों ही बैंक कर्मचारियों को खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है जिस तरह से ऑनलाइन की धोखाधड़ी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर गरीबों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने वाले आम लोगों के साथ भी इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है जो की काफी चिंता का विषय है…।

Exit mobile version