कयाक किंग और केनो गेम्स की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा गर्ग इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंची, उन्होंने कहा कि वह स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी से पीड़ित है, और 2010 में उन्हें चोट लगी थी, तभी से वह पेराप्लीज है और चलने में असमर्थ है वही जून माह में उन्हें कैंसर बीमारी का पता चला, लेकिन फिर भी ठान लिया तो ठान लिया की तर्ज पर पूजा गर्ग नाथुला के पास यात्रा पर जा रही है। पूजा गर्ग ने कलेक्टर आशीष सिंह को बताया कि हिमालय की इस यात्रा पर वह 20 से 25 दिन के लिए जा रही है उन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते हैं 2024 नेशनल चैंपियनशिप भोपाल में सिल्वर मेडल जीता तो, वहीं 2023 उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व भी उन्होंने किया है, वही 2018 में स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल व नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में चौथी पोजीशन पाई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने यात्रा पर जाने वाली खिलाड़ी पूजा गर्ग का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशासनिक सहायता करने का आश्वासन दिया है।
