इंदौर में बैंककर्मी युवती से संबंध बनाता रहा लिव-इन पार्टनर और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तिलक नगर में किराए से रहने वाली 25 साल की बैंक में आईटी टेक्नीशियन युवती ने लिव-इन पार्टनर और उसके पिता के खिलाफ रेप और धमकाने का केस दर्ज कराया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके पिता को रोका और शादी नहीं करने दी इसके बाद दोस्त के पिता से बात की तो वह इंदौर में ही हत्या की धमकी देने लेगे। जावद में जहां भाई-बहन रहते हैं, उन्हें उठवा कर हाथ पैर तोड़ने की बात करने लगे। आखिर में परेशान होकर पुलिस की मदद लेना पड़ी तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने गौरव सोनी और उसके पिता राजेश सोनी, निवासी रैन गली, लक्ष्मी चौक जावद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से जावद की रहने वाली है और 2018 से इंदौर में रहती है पिछले तीन साल से तिलक नगर में रह रही है आरोपी गौरव सोनी भी जावद का रहने वाला है, इसलिए उससे पहले से जान-पहचान थी। गौरव से मोबाइल पर बात होती रहती थी। कभी-कभी दोनों मिलते भी थे। कुछ समय बाद गौरव ने उससे प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की इच्छा जताई। पीड़िता ने बताया कि वह भी गौरव को पंसद करने लगी थी। इसलिए गौरव की बात पर विश्वास कर उसे हां कह दिया।

Exit mobile version