इंदौर में बिजली विभाग ने बकाया बिल उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार कर की कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में पश्चिम विद्युत मंडल विभाग द्वारा लगातार अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिन उपभोक्ताओं के बिल बकाया है उनके यहां पर अमले द्वारा कार्रवाई की जा रही है तो वही अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के 10000 से अधिक की राशि बकाया है उनकी लिस्ट तैयार की गई है…।

दरअसल पिछले कई दिनों से बिजली विभाग द्वारा तमाम स्थानों पर बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं को लेकर सचेत किया जा रहा था लेकिन कई उपभोक्ता है जिन्होंने तमाम योजनाओं का लाभ न लेते हुए बकाया बिल नहीं भरा उसके बाद अब पश्चिम विद्युत मंडल द्वारा अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से टीम गठित की गई है जो की उपभोक्ताओं के यहां पर कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं के 10 हजार से अधिक का बिल बकाया है उनके यहां पर कार्रवाई की जाएगी तो वहीं इन उपभोक्ताओं की विभाग द्वारा लिस्ट भी तैयार की गई है…।

Exit mobile version