इंदौर बना आईटी कंपनियों की पहली पसंद मुख्यमंत्री बोले मप्र में बेहतर वातावरण और सुविधाएं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-दुनिया भर में टेक्नोलॉजी एवं व्यावसायिक सेवाएँ प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी, कॉग्निजेंट ने आज इंदौर में अपने नवीनतम केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की, जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा कॉग्निजेंट अमेरिका के ईवीपी एवं अध्यक्ष सूर्या गुम्मादी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संजय दुबे भी उपस्थित थे।

-इंदौर शहर के मध्य में ब्रिलियंट टाइटेनियम में स्थित कंपनी का यह नया केंद्र 46,000 वर्ग-फीट में फैला हुआ है। 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस केंद्र में कामकाज के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है, और इसी वजह से यहाँ 1250 एसोसिएट्स काम कर सकते हैं। इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए इस केंद्र में परस्पर सहयोग के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन वर्कस्पेस मौजूद है, साथ ही यहाँ 110 सीटों वाला कैफ़ेटेरिया, वेलनेस के लिए विशेष स्थान तथा गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुविधाओं वाली जगह भी उपलब्ध है।इस अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने कहा, “ये हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि कॉग्निजेंट ने अपने नए केंद्र के शुभारंभ के लिए इंदौर को चुना है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे जाहिर होता है कि इंदौर अपने बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल एवं प्रतिभाशाली लोगों की मौजूदगी की वजह से दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ी तेजी से पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। हम लगातार अपना सहयोग देने, व्यवसायों के लिए नए-नए अवसर पैदा करने, और एक ऐसा माहौल बनाने के इरादे पर अटल हैं, जहाँ इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी का लगातार विकास हो, जो हमारे राज्य को देश के अगले डिजिटल केंद्र के रूप में आगे बढ़ाते हुए हमारे युवाओं के लिए अवसर पैदा करे।”

Exit mobile version