इंदौर में आधे घंटे में तीन मकानों के ताले तोड़े, सुनार सहित चोर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • स्कीम नंबर 54 से साफ्टवेयर इंजीनियर के घर से पांच लाख का सोना चुराया था।

इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने शातिर अपराधी को पकड़ा है जो मिऩटों में सूने घरों से सोना-चांदी गायब कर देता है। आरोपित ने आधे घंटे में तीन जगह ताले तोड़े थे। साफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट से तो पांच लाख का सोना चुराया था। मामले में चोरी का सोना खरीदने के आरोप में सुनार को भी आरोपित बनाया है।

12 फरवरी को स्कीम-54 निवासी देवेंद्र गौर के घर में चोरी हुई थी। गौर ताला लगाकर सलून गए थे। लौटे तो 98 ग्राम सोना गायब मिला। घर का ताला टूटा हुआ था। सामान भी अस्त-व्यस्त था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीएसटीएन डेटा के आधार पर आरोपित रोहित उर्फ पाटर भालसे निवासी मालवीय नगर को पकड़ लिया।

दो जगह नहीं हुआ सफल
रोहित शातिर अपराधी है। उसने घटना के पहले दो अन्य जगह चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का माल सुनार राहुल चौधरी निवासी अंजनी नगर राजगढ़ जिला झांसी को बेचा था। पुलिस ने राहुल को कृष्णबाग कालोनी से पकड़ लिया।

Exit mobile version