इंदौर में आधी रात को बदमाशो का उत्पात पत्थर मार पांच कारों के कांच फोड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां रात्रि के समय बदमाशों द्वारा घर के बाहर फोर व्हीलर वाहन को बदमाशों द्वारा पत्थर मारकर फोड़ दिया गया जहां बदमाशों ने पांच से अधिक वाहन के कांच फोड़ कर बदमाश फरार हो गए थे वहीं पूरी ही घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसमें बदमाश गाड़ी के कांच फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां वृंदावन कॉलोनी मे घर के बाहर खड़े वहां पर नशा करने वाले बदमाशों ने वाहनों के कांच फोड़ दिए जब सुबह फरियादी ने देखा तो घर के बाहर खड़े वाहन के कांच टूटे हुए थे जिसके बाद फरियादी ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खगाले और पुलिस को दिए वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा है

Exit mobile version