श्रीनाथजी मंदिर में हुआ फाग महोत्सव गोस्वामी हरिराय जी महाराज ने खेली फूलों की होली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर मंडी स्थित पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय के श्रीनाथ जी मंदिर में कल शाम फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वल्लभ कुल के गोस्वामी हरिराय जी बाबा श्री ने ठाकुर जी के साथ-साथ वैष्णव जनों के साथ भी फाग मनाते हुए फूलों की होली खेली। इस कार्यक्रम में बाबा श्री द्वारा फाग गीतों की इतनी अनुपम प्रस्तुति दी कि मंदिर परिसर में उपस्थित वैषणवजन खुद को थिरकने से रोक भी नहीं पाएं। फाग के बाद आपश्री के आशीर्वचन और पदरावनी हुई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय वैष्णवों के साथ आसपास के क्षेत्र से भी वल्लभ अनुयायी मौजूद रहें।

Exit mobile version