इंदौर पुलिस और प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी भी हुई शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा शहर के नगरीय क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ़्लैग मार्च में कलेक्टर और एडिशनल कमिश्नर सहित इंदौर के सभी डीसीपी, एस.डी.एम. एडिशनल डीसीपी, एसीपी, सभी थाना प्रभारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी जिला पुलिस बल इंदौर के फोर्स ने वाहनों के काफिले के साथ रीगल चौराहे से फ़्लैग मार्च शुरू किया।
रीगल चौराहा से घूमकर शास्त्री ब्रिज के नीचे से राजकुमार ब्रिज होते हुए डीआरपी लाईन चौराहा से मरीमाता, बाणगंगा ब्रिज, लवकुश चौराहा, एम आर – 10 चौराहा, बापट चौराहा, बी सी सी होते हुए निरंजनपुर चौराहा होते हुए सत्यसांई चौराहा, विजयनगर चौराहा, रेडीसन चौराहा, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा मूसाखेड़ी चौराहा, आई टी पार्क चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, चौइथराम मंडी होते हुए केसरबाग ब्रिज होते चाणक्यपुरी चौराहा, अन्नपूर्णा मंदिर के सामने से होते हुए महाराणा प्रताप प्रतिमा से बाए होकर रणजीत हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए फूटी कोठी चौराहा से चंदन नगर चौराहा होते हुए जिला अस्पताल से लाबरिया भेरू, गंगवाल बस स्टेण्ड होते हुए राजमोहल्ला चौराहा, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपती से रामचंद्र नगर चौराहा से आरएपीटीसी आफिस के सामने से होते हुए 72 क्वार्टर चौराहा से टाटा स्टील से रानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा, महेश गार्ड, मरीमाता चौराहा, पोलोग्राउण्ड से अहिल्याश्रम स्कूल होते हुए डीआरपी लाईन पर समाप्त हुआ।

Exit mobile version