इंदौर; डेढ़ लाख रुपए के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक पर घूम घूमकर बेच रहा था नशा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर | तिलक नगर से एक गांजा तस्कर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलो 390 ग्राम गांजा मिला है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। ये बाइक पर घूमकर गांजा बेचने का काम करता है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि बदमाश का नाम महेश उर्फ आकाश सोनकर निवासी वसुंधरा कॉम्प्लेक्स वंदन नगर है। आरोपी शहर में दो पहिया वाहन पर घूमकर तस्करी करता है।

Exit mobile version