इंदौर के 56 दुकान पर मतदान दिवस को लेकर एक अद्भुत उत्साह नजर आया दरअसल पहले मतदान फिर जलपान जी हां इसी तर्ज पर इंदौर में मतदान की बेहद शानदार शुरुआत हुई और मतदान करने वालों ने इंदौर के छप्पन दुकान पहुंचकर पोहा जलेबी का मुफ्त लुत्फ लिया…
तस्वीरे शहर इंदौर के छप्पन दुकान की है जहां मतदान के बाद शहर वासियों ने उंगली पर अमिट स्याही दिखाकर पोहा जलेबी का लुत्फ लिया और उत्साह के साथ बनाए गए मतदान दिवस की खुशी जाहिर की मतदान के बाद 56 दुकान पर मानो मेला सा लगा हुआ था लोग खुशी से जहाँ पोहे जलेबी का आंनद लोग उठा रहे थे तो वही स्वछता में नम्बर वन शहर इंदौर मतदान में भी नम्बर एक आने की बात मीडिया से कह रहे थे…मतदान करने के बाद बीजेपी शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी 56 दुकान पर नज़र आए…
