इंदौर के 15 थानों की सीमाओं का हुआ पुनर्निधारण, कलेक्ट्रेट को रावजी बाजार से हटाकर पंढरीनाथ में

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा थाना क्षेत्रों के पुनर्निधारण की अधिसूचना जारी कर दी।
  • इंदौर जिले में शहरी क्षेत्र के थानों की सीमाओं का पुनर्गठन किया गया है।
  • शहरी क्षेत्र के 15 थानों की सीमाओं में बदलाव किए गए है।
  • मोती तबेला और हरसिद्धि भी अब पंढरीनाथ थानों क्षेत्र में आएंगे।

इंदौर जिले में शहरी क्षेत्र के थानों की सीमाओं का पुनर्गठन किया गया है, ताकि आमजन की पहुंच आसान हो सके और पुलिस भी क्षेत्र की सतत निगरानी रख सके। शहरी क्षेत्र के 15 थानों की सीमाओं में बदलाव किए गए है। कलेक्ट्रेट को अब रावजी बाजार थाना क्षेत्र से हटाकर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मोती तबेला और हरसिद्धि भी अब पंढरीनाथ थानों क्षेत्र में आएंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद थाना क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निधारण किया गया है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक के बाद शहरी सीमाओं के पुनर्निधारण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा थाना क्षेत्रों के पुनर्निधारण की अधिसूचना जारी कर दी।

शहरी क्षेत्र के 15 थानों की 53 कालोनियों को नए थानों में शामिल किया गया है। सबसे अधिक 15 कालोनियां विजय नगर थाना क्षेत्र से हटाकर एमआइजी में जोड़ी गई है। एमआइ की सात कालोनियों को तुकोगंज में जोड़ा गया है। राजेंद्र नगर थाने की सात कालोनियों को भी राऊ थाना क्षेत्र में जोड़ा गया है।

  • पहले वाले थाना क्षेत्र का नाम अब
    द्वारकापुरी थाना – कुंदन नगर, बुद्धनगर, सुखनिवास गांव, चित्रकूट नगर, वीआइपी परस्पर नगर, ममता नगर
    नोट- अब ये कालोनियां राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आएंगी
  • राजेंद्र नगर थाना – सिलिकान सिटी, ओमेक्स सिटी, चिनार हिल्स, स्टार सिटी, पुलक सिटी, न्यूयार्क सिटी, पलाश परिसर
    (अब ये कालोनियां राऊ थाना क्षेत्र में आएंगी)
  • गांधी नगर थाना – ग्राम सिंहासा
    (अब यह क्षेत्र चंदन नगर थाना क्षेत्र में आएगा)
  • विजय नगर थाना – श्रद्धाश्री कालोनी, श्रद्धाश्री एक्सटेंशन, कृष्णबाग, स्वर्णबाग कालोनी, गणेश नगर, अनुराग नगर, बर्फानी धाम कालोनी, सुंदर नगर, न्यू मालवीय नगर, चंद्रनगर, राधिका कुंज नगर, शांतिदीप कालोनी, संजोगपुरी कालोनी, गुरुनगर, रवि जागृति नगर
    (अब ये कालोनियां एमआइजी थाना क्षेत्र में आएंगी)
  • एमआइजी थाना – नारायण सेठ कंपाउंड, रुस्तम का बगीचा, रूपेश यादव नगर, लाला का बगीचा, विकास नगर, अमर टेकरी, गोटू महाराज की चाल
    (ये कालोनियां अब तुकोगंज थाना क्षेत्र में आएंगी)
  • आजाद नगर थाना – कृषि कालेज चौराहे पर स्थित मंदिर तक एवं उक्त मार्ग के दक्षिण में स्थित कृषि कालेज अनुसंधान फार्म का कृषि क्षेत्र
    (अब यह क्षेत्र तिलक नगर थाना क्षेत्र में आएगा)
  • संयोगितागंज थाना – थाना आजाद नगर का परिसर थाना संयोगितागंज के खसरा नंबर में दर्ज होने से
    (यह क्षेत्र अब आजाद नगर थाना क्षेत्र में आएगा)
  • मल्हारगंज थाना – इतवारिया बाजार
    (यह क्षेत्र अब सराफा थाना क्षेत्र में आएगा)
  • चंदन नगर थाना – पंचमूर्ति नगर, हरिओम नगर
    (ये कालोनियां अब छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में आएंगी)
  • छत्रीपुरा थाना – द्रविड़ नगर पुलिस लाइन
    (यह क्षेत्र अब अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आएगा)
  • जूनी इंदौर थाना – जयरामपुर कालोनी, काटजू कालोनी
    (ये क्षेत्र अब पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में आएंगे)
  • राजेंद्र नगर थाना – बद्रीबाग कालोनी, विजय पैलेस कालोनी
    (ये क्षेत्र अब जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आएंगे)
  • चंदन नगर थाना – गुमाश्ता नगर, स्कीम 71
    (ये कालोनियां द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आएंगी)
  • द्वारकापुरी थाना – सुदामा नगर सेक्टर ई
    (ये कालोनी अब अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आएगी)
  • रावजी बाजार थाना – कलेक्ट्रेट, मोती तबेला, हरसिद्धि
    (यह क्षेत्र और कालोनियां अब पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में आएंगी)
Exit mobile version