इंदौर के बाणगंगा में स्क्रेप सहित 3 दुकानों में आग:आग लगाने का सीसीटीवी आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगगा इलाके में एक स्क्रेप सहित तीन दुकानों में आगजनी का मामला सामने आया है। देर रात दुकानदार ने आग लगाने के आरोप लगाए थे। जिसमें पुलिस को एक सीसीटीवी मिला है। इसमें बाइक से आए एक युवक आग लगाते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्क्रेप दुकान सतीश कुमावत की है। इलाके में नशा करने वाले अर्जुन नायक नाम के बदमाश पर आरोप लगाया है। सतीश का आरोप है कि, अर्जुन ने नशे के लिए रुपए मांगे थे, नहीं देने पर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर आगजनी को लेकर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version