इंदौर की होटल से कॉलगर्ल ले भागी 6 लाख रुपए:बिल्डर के साथ होटल के कमरे में ठहरी थी, सुबह रुपए से भरा बैग ले गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया क्षेत्र की एक होटल से कॉल गर्ल बिल्डर के 6 लाख लेकर भाग गई। दोनों साथ रुके थे। बिल्डर सुबह उठे तो लड़की गायब थी और बैग भी नहीं था। पुलिस ने बिल्डर की शिकायत के बाद आरोपी लड़की को हिरासत में लिया है।
लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार बिल्डर हरि शंकर पटेल क्षेत्र की एक होटल में कॉल गर्ल के साथ रूके थे। शनिवार सुबह उठे तो रुपए से भरा बैग गायब था। बैग में 6 लाख रुपए थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने लड़की को ट्रेस किया। उसका नाम तमन्ना बताया जा रहा है। लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

Exit mobile version