होटलकर्मी ने की खुदकुशी

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक होटल में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक, घटना बिचौली मर्दाना की है। बुधवार को 22 वर्षीय विजय गोपाल को स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसके जीजा श्याम ने पुलिस को बताया कि मूलत: नेपाल निवासी विजय डेढ़ महीने पूर्व ही इंदौर आया था।

Exit mobile version