.मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते कल स्कूल के खिलाफ छात्रों ने बड़ी संख्या में हीरा नगर थाने पहुंच कर स्कूल प्रबंधन की शिकायत की थी जिसमे स्कूल प्रबंधन ने फीस लेकर बोर्ड परीक्षा के एनरोलमेंट नम्बर नहीं दिए क्षेत्रिय विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही कलेक्टर ने कहा स्कूल की मान्यता समाप्त की जाएगी
.आपको बता दे बीते कल बड़ी संख्या में हीरा नगर क्षेत्र के एमआर 10 स्थित गुरुकुल गुरुदेव स्कूल प्रबंधन ने 10 और 12th के क्लास में बच्चों को एडमिशन दे दिया फीस के पूरे पैसे भी ले लिए जब बोर्ड परीक्षा का समय आया तो बच्चों के एनरोलमेंट नम्बर नहीं दिए जब बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर पर जानकारी निकाली तो पता चला स्कूल प्रबंधन के पास 10 12 की मान्यता ही नहीं है और उसने शिक्षा विभाग में किसी प्रकार के पैसे भी नहीं भरे बच्चों ने क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला से सम्पर्क किया उनके कहने पर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया इसी मामले में में आज कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की शिकायत आई थी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है उन्होंने आगे बताया की बहुत जल्द ही स्कूल की मान्यता भी समाप्त कर दी जाएगी अभी बच्चों के पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं है जैसे ही कुछ मिलता है वैसे ही आगे कार्रवाई की जाएगी
