हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल:13वीं के प्रोग्राम से बाइक से वापस घर आ रहे थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के धार रोड़ पर 13वीं के कार्यक्रम से वापस आ रहे एक दंपती हादसे का शिकार हो गए। जिसमें महिला की मौत हाे गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। वही मामला जांच में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13वीं कार्यक्रम में अपने घर धरनावद (कलारिया )लौट रहे बाइक सवार दंपति को पीछे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी ।दुर्घटना में प्रेम बाई की मौत हो गई। जबकि राधे श्याम घायल है। पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाई जा रह है।

Exit mobile version